Posts

Showing posts from March, 2020

जीत जाएंगे हम

Image
जीत जाएंगे हम   एक दिन हम बैठे बैठे चर्चा कर रहें होंगे कि एक बार ऐसा वक्त आया था जब दुनिया थम गई थी। हमारी आने वाली पीढ़ी पूछेंगी कि ऐसा क्यों हुआ था, हम याद करते उन्हें बतलाएंगे कि तब इंसान कुछ ज्यादा ही तेज दौड़ने लगा था। हम याद करते हुए उन्हें बताएंगे कि स्कूल कालेज बंद हो गये थे, दफ्तर दुकानें शटर गिरा चुके थें। हवाई जहाज उड़ना भूल खड़ी थी, रेलगाड़ियों की रफ्तार थम गई थी। शहरों की, देशों की सीमाएं सील कर दी गई थीं, विदेशों से लोग अपने अपनों के लिए सौगातें नहीं बल्कि संक्रमण ला रहे थें। वो पूछेंगे कि ऐसा भला क्या हो गया था, हम उन्हें बताएंगे कि चायना से सस्ती समानों के साथ तब हमने चायना जनित बीमारी भी आयातित कर लिया था। वो जो भविष्य में आने वालें हैं हैरान होंगे कि हम कैसे बच गए, हम उन्हें बताएंगे कि हमने कुछ न कर खुद को और दूसरों को बचाए रखा। सबने खुद को काट लिया दुनिया से ताकि दुनिया कायम रहे। एक दिन आयेगा जब हम आने वाली संतानों से ये सब बताएंगे जो अभी हो रहा है और उन्हें बताने के लिए हम सब को जिंदा रहना होगा। …. तब तक खुद को समेट लो, घर का महत्व समझो और हर वो का

ये लड़ाई है दिए की और तूफान की 23 03 2020

Image
ये लड़ाई है दिए की और तूफान की एक छोटे से विषाणु ने मनुष्य को उसकी औकात बता दी है। वह मनुष्य जो पूरी धरती को अपनी मिल्कियत मान बाँट रखा था महाद्वीपों , देशों , राज्यों - शहरों में और तो और गोरों और कालों में ,  हिंदू और मुसलमानों में, सिक्खों व ईसाइयों में। इस वायरस ने जता दिया कि सब बस एक इंसान ही हैं और जिनकी ब्रह्माण्ड में हैसियत तुच्छ है।   आज कोरोना वायरस के चपेटे में सब हैं। देशों की सीमाएँ विलीन हो गईं हैं। कहाँ से और कैसे शुरु हुआ इस पर चर्चा ही नहीं हो रही, बस कैसे आक्रमणकारी विषाणु संक्रमण की सेना को रोकी जाए यही फिक्र है। रंग भेद, धार्मिक विभेद के प्रति निष्पक्ष वायरस सीमाओं को नकारते हुए विस्तारित होते जा रहा है। आइए हम सब इंसान मिल कर इस से लोहा लें।