Posts

Showing posts from July, 2018

थैंक यू डॉक्टर

Image
http://epaper.prabhatkhabar.com/m5/1718751/Surbhi/Surbhi#page/1/1 दिवस विशेष डाक्टर्स डे एक जुलाई थैंक यू डॉक्टर 21/05/2018  को महाराष्ट्र में मुंबई के जे जे हॉस्पिटल में मरीज के रिश्तेदारों द्वारा दो रेसिडेंट डॉक्टरों की पिटाई करने का मामला सामने आया था जिसके चलते डॉक्टरों द्वारा तीन दिनों तक काम-बंद आंदोलन जारी रहा। डॉक्टरों के इस हड़ताल चलते मरीजों का हाल बेहाल हुआ। 09/05/2018 को सिहोर , मध्यप्रदेश के जिला ट्रामा सेंटर में आधी रात उस समय जमकर हंगामा हुआ जब मोटर सायकल पर सवार होकर आए अज्ञात लोगों ने ड्यूटी पर तैनात डॉ. भविष्य राठौर के साथ अकारण मारपीट की। देर रात अचानक हुए हमले से घबराए डॉक्टर जब तक संभलते तब तक दोनों हमलावर भाग भी गए। 04/06/2018 को रांची में दो दिनों की हड़ताल में रिम्स के विभिन्न विभागों से मरीजों को पलायन हो रहा था। लेकिन , न्यूरो , बर्न , हड्डी विभाग में भर्ती मरीज बेबस तो न्यूरो विभाग में अधिकांश मरीज बेहोश थे। इनमें से कई वेंटिलेटर पर थे। वह किसी अनहोनी में भी बाहर नहीं निकल सकते थे। बर्न वार्ड में कोई 50 तो कोई 70 फीसदी झुलसा